अगर आप अपना आधार कार्ड घर बैठे मंगवाना चाहते हैं, तो अब PVC Aadhaar Card को आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। खासकर अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या खराब हो गया है, तो यह तरीका आपके लिए बहुत उपयोगी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि PVC आधार कार्ड को घर पर कैसे मंगवाएं और पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस क्या है। इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि आपको पूरी जानकारी सही तरीके से समझ में आ सके।
घर बैठे PVC Aadhaar Card ऑर्डर करने का आसान तरीका
सबसे पहले आपको दिए गए लिंक myaadhaar.uidai.gov.in पर क्लिक करके वेबसाइट ओपन करनी है। इसके बाद “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपना Aadhaar Number दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें। इसके बाद “Login with OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इतना करते ही आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाता है। OTP दर्ज करने के बाद “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आप पोर्टल में सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
अब यहां आपको “Order Aadhaar PVC Card” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको कार्ड का प्रीव्यू दिखाई देगा, जिसमें आप देख सकते हैं कि आपका PVC Aadhaar Card किस प्रकार मिलेगा। साथ ही, इसे ऑर्डर करने के लिए आपको कितना शुल्क देना होगा, इसकी जानकारी भी यहीं पर मिल जाती है।
कार्ड ऑर्डर करने के लिए “Self” वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें और “Next” पर क्लिक करें। इसके बाद “Accept” के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको ₹75 का भुगतान करना होगा। इसके लिए दिए गए बॉक्स को चेकमार्क करें और “Make Payment” पर क्लिक करें।
अब “Scan and Pay” का विकल्प चुनें। इसके बाद आपके सामने एक QR कोड दिखाई देगा, जिसे आप अपने UPI ऐप से स्कैन करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।
सफलतापूर्वक भुगतान होने के बाद आपको Acknowledgement Slip डाउनलोड कर लेनी है, जिसकी मदद से आप अपने कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस स्लिप में आपको SRN (Service Request Number) मिलता है, जिसे कॉपी कर लें।
अब वेबसाइट के होम पेज पर जाएं और “Check Aadhaar PVC Card Order Status” के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद अपना SRN नंबर दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और “Submit” पर क्लिक करें। इतना करते ही आपके कार्ड का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है, तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे।
यदि आपने अभी तक हमारे टेलीग्राम ग्रुप को जॉइन नहीं किया है, तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए “Telegram Group” बटन पर क्लिक करके आप आसानी से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप इसी तरह के विषयों से संबंधित वीडियो देखना चाहते हैं, तो आपको हमारी वेबसाइट पर YouTube चैनल का लिंक भी मिल जाएगा, जहां से आप हमारे चैनल से जुड़ सकते हैं।
आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! 👍


अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं