अगर आप घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो अब यह काम ऑनलाइन आसानी से किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Birth Certificate कैसे बनाएं, इसके लिए क्या-क्या जरूरी है और पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस क्या है। इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि आपको पूरी जानकारी सही तरीके से समझ में आ सके।
घर बैठे Birth Certificate बनाने का पूरा प्रोसेस (Step-by-Step Guide)
सबसे पहले दिए गए लिंक dc.crsorgi.gov.in पर क्लिक करके वेबसाइट ओपन करें। इसके बाद “Login” के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर “General Public” वाले विकल्प को चुनें।
इसके बाद आपसे लॉगिन करने के लिए कहा जाएगा। यदि आप पहली बार वेबसाइट पर आए हैं, तो “Sign Up” के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर अकाउंट बना लें। अकाउंट बनाने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP डालकर पोर्टल में लॉगिन हो जाएं।
अब यहां “Birth” के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर “Report Birth” चुनें। सबसे पहले अपना State (राज्य) सेलेक्ट करें। इसके बाद बच्चे की जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें और जन्म का समय भी चुनें। अब बच्चे का Gender सेलेक्ट करें और उसका पूरा नाम अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों भाषाओं में भरें।
इसके बाद बच्चे के माता-पिता की पूरी जानकारी भरें, जैसे उनका नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि। अब उस पते (Address) को दर्ज करें, जहां बच्चे के जन्म के समय माता-पिता रह रहे थे। इसके बाद यह चुनें कि जन्म का पता और माता-पिता का स्थायी पता एक ही है या अलग-अलग। अगर अलग है, तो “No” चुनकर स्थायी पता भी भर दें।
अब यह जानकारी दें कि बच्चे का जन्म कहां हुआ है (अस्पताल या अन्य स्थान) और उस स्थान का पूरा पता दर्ज करें। सभी जानकारी भरने के बाद “Next” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
यदि माता-पिता एक ही पते पर रहते हैं, तो “Copy” वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद पिता की बाकी जानकारी भरें और उसी प्रकार माता की शेष जानकारी भी दर्ज करें।
अब बच्चे की माता की शादी के समय की उम्र दर्ज करें, फिर बच्चे के जन्म के समय माता की उम्र भरें। इसके बाद कुल बच्चों की संख्या (इस बच्चे सहित) दर्ज करें
अब यह चुनें कि बच्चे का जन्म कहां हुआ है—सरकारी अस्पताल, प्राइवेट अस्पताल या घर पर। इसके साथ ही डिलीवरी का प्रकार भी सेलेक्ट करें (नॉर्मल या ऑपरेशन)।
इसके बाद बच्चे का जन्म के समय वजन (Weight) दर्ज करें और यह भी बताएं कि बच्चा कितने सप्ताह (Weeks) में पैदा हुआ है। (आप 9 महीने के अनुसार सप्ताह का अनुमान लगाकर यहां भर सकते हैं।)
अब आपको जरूरी दस्तावेज (Documents) अपलोड करने होंगे। सबसे पहले उस स्थान का कोई एक एड्रेस प्रूफ अपलोड करें, जहां बच्चे का जन्म हुआ है या जहां माता-पिता रहते हैं। इसके लिए आप Voter ID, बैंक पासबुक, रेंट एग्रीमेंट आदि में से किसी एक दस्तावेज़ का चयन कर सकते हैं।
इसके बाद SDM का ऑर्डर अपलोड करें, जिसे आप अपनी नजदीकी तहसील से बनवा सकते हैं। फिर बच्चे की माता का Aadhaar Card अपलोड करें। इसके साथ ही अस्पताल से डिस्चार्ज के समय मिली पर्ची (Hospital Discharge Slip) भी अपलोड करें।
सभी दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद “Save Draft” पर क्लिक करें और फिर “Next” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इतना करने के बाद आपके द्वारा भरी गई सभी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी। सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें। इसके बाद नीचे दिए गए “Both” वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें, बॉक्स को चेकमार्क करें और “Submit” पर क्लिक करें।
अब आपको भुगतान (Payment) करना होगा। यहां आपको यह भी चुनना होगा कि आप जन्म के कितने दिनों बाद रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, क्योंकि उसी के अनुसार शुल्क निर्धारित होता है।
भुगतान पूरा होने के बाद रसीद (Slip) को डाउनलोड कर लें। इसके बाद कुछ दिनों का इंतजार करें। जैसे ही आपका आवेदन अप्रूव हो जाएगा, आपका जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा।
आपको यह सर्टिफिकेट आपकी ईमेल आईडी पर भी भेज दिया जाएगा, और आप पोर्टल में लॉगिन करके इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं। इस तरह आप घर बैठे बहुत ही आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है, तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे।
यदि आपने अभी तक हमारे टेलीग्राम ग्रुप को जॉइन नहीं किया है, तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए “Telegram Group” बटन पर क्लिक करके आप आसानी से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप इसी तरह के विषयों से संबंधित वीडियो देखना चाहते हैं, तो आपको हमारी वेबसाइट पर YouTube चैनल का लिंक भी मिल जाएगा, जहां से आप हमारे चैनल से जुड़ सकते हैं।
आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! 👍


अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं