बिना OTP Aadhaar Card Download कैसे करें? Face Authentication से आसान तरीका (2026)

0

अगर आप बिना OTP के आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो अब Face Authentication के ज़रिए यह काम आसानी से किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि केवल अपना चेहरा दिखाकर e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें। साथ ही पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस भी समझाएंगे, ताकि आप घर बैठे सुरक्षित तरीके से अपना आधार कार्ड प्राप्त कर सकें। इसलिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें।


Face Authentication से आधार कार्ड डाउनलोड करने का नया तरीका

Aadhar Card Download Without OTP


सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Play Store ऐप को ओपन करना है। इसके बाद सर्च बार में “Aadhaar” टाइप करके सर्च करें। अब जिस एप्लीकेशन का नाम केवल “Aadhaar” दिखाई दे, उसी ऐप को इंस्टॉल करें। इंस्टॉल होने के बाद ऐप को ओपन करें और जो भी परमिशन मांगी जाए, उन्हें Allow कर दें। इसके बाद “Begin Journey” के ऑप्शन पर क्लिक करें।


अब आपको “Continue to Register” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद “Enter your Aadhaar Number” पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज करें और “Confirm Aadhaar Number” के विकल्प को चुनें। अब Terms & Conditions वाले बॉक्स को चेकमार्क करें और “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें।


इतना करते ही आपके फोन में लगी सभी SIM (जैसे SIM 1 या SIM 2) दिखाई देंगी। अब जिस SIM में एक्टिव रिचार्ज है, उसे सेलेक्ट करें और “Send SMS” के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां यह जरूरी नहीं है कि वही नंबर चुनें जो आधार कार्ड से लिंक हो; आप किसी भी एक्टिव SIM का चयन कर सकते हैं।


अब आपको “Face Authentication” के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उस व्यक्ति का चेहरा स्कैन करना है, जिसका आप आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं। स्क्रीन पर एक फ्रेम/आइकन दिखाई देगा, जिसके अंदर अपना चेहरा सही तरीके से रखें। जैसे ही ग्रीन सिग्नल दिखाई दे, आपको अपनी आंखें बंद करके तुरंत खोलनी हैं, जिससे स्कैन सफल हो सके। स्कैन पूरा होने के बाद “Proceed” के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपनी सुविधा अनुसार 6 अंकों का PIN सेट करना होगा। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप एप्लीकेशन में सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।


अब आपको नीचे दिए गए “Download Aadhaar” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद “Unmasked Aadhaar” वाले विकल्प को सेलेक्ट करके “Download” पर क्लिक करें। इतना करते ही कुछ ही सेकंड में आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।


डाउनलोड होने के बाद “Open PDF” पर क्लिक करें। अब आपसे पासवर्ड पूछा जाएगा। पासवर्ड के रूप में आपको अपने नाम के पहले 4 अक्षर (Capital Letters में) और अपने जन्म वर्ष (Year) को बिना स्पेस के लिखना है, जैसे: NAME2001।


इतना करने के बाद आपका आधार कार्ड खुल जाएगा। आप इसे प्रिंट कर सकते हैं या फिर अपने फोन में सेव करके भी रख सकते हैं। इस तरीके से आप बिना OTP के केवल Face Authentication के जरिए आसानी से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है, तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे।


यदि आपने अभी तक हमारे टेलीग्राम ग्रुप को जॉइन नहीं किया है, तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए “Telegram Group” के बटन पर क्लिक करके आप आसानी से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप इसी तरह के विषयों से संबंधित वीडियो देखना चाहते हैं, तो आपको हमारी वेबसाइट पर YouTube चैनल का लिंक भी मिल जाएगा, जहां से आप हमारे चैनल से जुड़ सकते हैं।


आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! 👍

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें (0)