हेलो दोस्तों समरीन इंस्टिट्यूट में एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत स्वागत है मैं हूं आपके साथ अहमद आज़मी और आज मैं आपको बताऊंगा कि किस तरीके से आप पैन कार्ड को दोबारा से अपने घर पर मंगा सकते हैं अगर आपका पैन कार्ड टूट गया है या फिर खो गया है आपको अपने पैन कार्ड का नंबर पता है तो किस तरीके से आप उस पैन कार्ड को रिप्रिंट कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी मैं आपको इस आर्टिकल के अंदर देने वाला हूं इसलिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें ताकि आपको सही तरीके से समझ में आ सके तो चलिए शुरू करते हैं ।
PAN Card Order Kaise Karen | पैन कार्ड ऑर्डर कैसे करें
पैन कार्ड को दोबारा से अपने घर पर मंगाने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने पैन कार्ड का नंबर नोट करके रख लेना है और आपको अपने आधार कार्ड की भी ज़रूरत पड़ेगी और आपके आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक होना चाहिए तभी जाकर आप खुद से पैन कार्ड को घर पर मंगा सकते हैं और आधार कार्ड से लिंक हुआ मोबाइल नंबर भी आपके पास मौजूद होना चाहिए ।
सबसे पहले आपको दी गई लिंक PAN Card Reprint पर क्लिक करके वेबसाइट को ओपन करना है वेबसाइट को ओपन करने के बाद सबसे पहले आपको अपने पैन कार्ड का नंबर डालना है उसके बाद आधार कार्ड का नंबर डालना है जो भी आपके आधार कार्ड पर पैन कार्ड पर जिस तरीके से जन्मतिथि है उसका जो महीना है उसे सेलेक्ट करना है और जो भी आपका वर्ष है यानी कि किस वर्ष में आप पैदा हुए हैं उस Year को सेलेक्ट करना है उसके बाद बॉक्स को चेकमार्क करके कैप्चा कोड को वेरीफाई करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसा कि मैं आपको फोटो में दिखाया है ।
सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपकी जितनी भी डिटेल्स होगी जैसे कि आपका एड्रेस आपका मोबाइल नंबर आपकी ईमेल आईडी यह सभी डिटेल्स आपको देखने को मिल जाएगा डीटेल्स को वेरीफाई करने के बाद Both वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और टर्म्स एंड कंडीशन वाले बॉक्स को चेकमार्क करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसा कि मैंने आपको फोटो में दिखाया है ।
इतना करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाता है ओटीपी को डालने के बाद Validate के ऑप्शन पर क्लिक करना है उसके बाद पेमेंट मेथड को सेलेक्ट करके ₹50 का भुगतान कर देना है आपको भुगतान होने के बाद स्लिप मिल जाती है जिससे आप अपने स्टेटस को देख सकते हैं इस तरीके से आप पैन कार्ड को दोबारा से अपने घर पर मंगा सकते हैं ।
अगर आपको आर्टिकल से संबंधित किसी भी तरीके की समस्या हो रही है तो कृपया आप हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं हम आपकी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे अगर आपने अभी तक हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो आपको हमारी वेबसाइट पर टेलीग्राम ग्रुप का ज्वाइन बटन देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप हमारे ग्रुप से ज्वाइन हो सकते हैं और अगर आपको इन्हीं सब टॉपिक से रिलेटेड वीडियो देखना है तो आपको हमारी वेबसाइट पर यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया!!!



अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं