Aadhaar Se Link Hua Mobile Number Kaise Pata Karen | आधार से लिंक हुआ मोबाइल नंबर कैसे पता करें

0

हेलो दोस्तों समरीन इंस्टिट्यूट में एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत स्वागत है मैं हूं आपके साथ अहमद आज़मी और आज मैं आपको बताऊंगा कि किस तरीके से आप अपने आधार कार्ड से लिंक हुआ मोबाइल नंबर पता करेंगे यानी कि कौन सा मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है उसको किस तरीके से आप पता करेंगे इसकी पूरी जानकारी मैं आपको इस आर्टिकल के अंदर देने वाला हूं इसलिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें ताकि आपको सही तरीके से समझ में आ सके तो चलिए शुरू करते हैं ।


Aadhaar Card Me Link Number Kaise Dekhen | आधार कार्ड में लिंक नंबर कैसे देखें


आधार कार्ड से लिंक हुआ मोबाइल नंबर देखने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को नोट करके कहीं पर रख लेना है क्योंकि आधार नंबर की ज़रूरत पड़ने वाली है एक बात और बताना चाहता हूं कि आपको पूरा मोबाइल नंबर नहीं दिखेगा आपको सिर्फ और सिर्फ लास्ट का 3 डिजिट ही दिखेगा जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका कौन सा मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है ।


सबसे पहले आपको दी गई लिंक Check Aadhaar Link Number पर क्लिक करके वेबसाइट को ओपन करना है वेबसाइट ओपन करने के बाद सबसे पहले तो आपको अपना आधार नंबर डालना है आधार नंबर को डालने के बाद नीचे की तरफ जिस तरीके से कैप्चा कोड दिख रहा है वैसे ही आपको कैप्चा कोड डालकर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसा कि मैंने आपको फोटो में दिखाया है ।




Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर का जो लास्ट का 3 डिजिट होता है वह देखने को मिल जाता है अगर कोई भी नंबर लिंक नहीं रहेगा तो वहां पर Not Link दिखेगा और भी कुछ डिटेल्स देखने को मिल जाती है इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड से लिंक हुआ मोबाइल नंबर पता कर सकते हैं ।


अगर आपको आर्टिकल से संबंधित किसी भी तरीके की समस्या हो रही है तो कृपया आप हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं हम आपकी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे अगर आपने अभी तक हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो आपको हमारी वेबसाइट पर टेलीग्राम ग्रुप का ज्वाइन बटन देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप हमारे ग्रुप से ज्वाइन हो सकते हैं और अगर आपको इन्हीं सब टॉपिक से रिलेटेड वीडियो देखना है तो आपको हमारी वेबसाइट पर यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें (0)