हेलो दोस्तों समरीन इंस्टिट्यूट में आपका बहुत-बहुत स्वागत है आज के इस आर्टिकल के अंदर हम आपको इस्लामी जानकारी के अंदर वज़ू करने का सही तरीका क्या है यह बताने वाले हैं इसीलिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें ताकि आपको सही तरीके से वज़ू करने का सही तरीका समझ में आए और आप उसपर अमल कर सकें तो चलिए अब हम Wazu Karne Ka Tarika जान लेते हैं ।
Wazu Karne Ka Tarika | सही तरीके से वज़ू करना सीखें
1. सबसे पहले आपके पूरे बदन का पाक होना ज़रूरी है अगर आप सही तरीके से वज़ू नहीं करेंगे तो आपकी नमाज़ नहीं मानी जाएगी इसीलिए वज़ू करने का सही तरीका पता होना चाहिए और उसपर अमल करना चाहिए ।
2. वज़ू करने से पहले बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम पढ़ना है फिर हम अपने दोनों हाथों को कलाइयों तक धोएंगे 3 बार ।
3. फिर तीन दफा कुल्ली करेंगे कुल्ली करने के बाद तीन दफा नाक में पानी डालना है नरम हिस्से तक ।
4. पानी डालने के बाद तीन दफा अपने पूरे चेहरे को धुलना है फिर तीन दफा अपने दोनों हाथों की कोहनी तक धुलना है ।
5. फिर अपने हाथों को गीला करके सर पर मसह करें उसके बाद दोनों पैरों को गट्टों तक धोएं फिर वज़ू के बाद कि दुआ पढ़ें ।
इस तरह से आपका मुकम्मल सही तरीके से वज़ू कंप्लीट होता है और अब आप नमाज़ पढ़ने के लिए तैयार हो जाते हैं अगर आपको लगता है कि हमारे लिखने में कोई गलती हो गई है तो आप हमें अपनी राय ज़रुर दें ।


अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं