Aadhaar Card Me Mobile Number Kaise Update Kare | आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

0

हेलो दोस्तों समरीन इंस्टिट्यूट में एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत स्वागत है मैं हूँ आपके साथ अहमद आज़मी और आज हम आपको बताएंगे कि किस तरीके से आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर को अपडेट करेंगे इसकी पूरी जाकारी मैं आपको इस आर्टिकल के अंदर देने वाला हूँ इसीलिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें ताकि आपको सही तरीके से समझ में आ सके तो चलिए शुरू करते हैं ।


Aadhaar Mobile Number Update के लिए ज़रूरी दस्तावेज

Aadhaar Card Me Mobile Number Kaise Update Kare

पुराने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए कुछ ज़रूरी दस्तावेज का होना बहुत ज़रूरी है तभी जाकर आप खुद से घर बैठे ही आधार कार्ड का जो मोबाइल नंबर है उसे अपडेट कर पाएंगे ।


1. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर Old वाला ।

2. आधार कार्ड का नंबर ।

3. जिस व्यक्ति का आधार कार्ड में नंबर लिंक करना है वह व्यक्ति ।

4. स्मार्टफोन का होना ज़रूरी है ।

5. 75 रुपये लेकिन यह सरकारी आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से एक बार ज़रूर चेक कर लें ।


सबसे पहले यह सभी दस्तावेज आपको कलेक्ट करके अपने पास रख लेना है उसके बाद अब आपको आधार कार्ड में नंबर को अपडेट कैसे करना है चलिए अब हम यह जान लेते हैं ।


आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन से प्ले स्टोर एप्लीकेशन को ओपन करना है और सर्च बार में Aadhaar टाइप करके सर्च करना है और आधार कार्ड का जो ऑफिशियल एप्लीकेशन है उसे इंस्टॉल कर लेना है एक और एप्लीकेशन आपको सर्च करना है Aadhaar Face Rd और इस एप्लीकेशन को भी आपको इंस्टॉल कर लेना है ।


अब आपको आधार वाला एप्लीकेशन ओपन करना है जैसे ही आप ओपन करेंगे आपसे कुछ परमिशन मांगी जाएगी आप उसे एक्सेप्ट करेंगे Begin Journey के ऑप्शन पर क्लिक करना है अब आपको Continue to Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।


अब यहां पर आपको Enter Your Aadhaar Number के ऑप्शन पर क्लिक आपको अपना आधार नंबर डालना है और सभी कंडीशन को एक्सेप्ट करके अपने मोबाइल नंबर से इसे वेरीफाई कर लेना है अपना चेहरा दिखा कर इसमें आपको लॉगिन हो जाना है ।


नीचे आपको Services का ऑप्शन दिखेगा उसपर आपको क्लिक करना है जैसी आप सर्विसेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको सबसे ऊपर ही सबसे पहले जो ऑप्शन है Mobile Number Update वाला इस ऑप्शन पर क्लिक करना है और Continue to Mobile Number Update के ऑप्शन पर क्लिक करना है Continue to Enter OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।


इतना करते ही आपके आधार कार्ड में जो पहले से नंबर लगा हुआ है उस नंबर पर ओटीपी जाता है उस ओटीपी को दर्ज करना है जैसे ही आप ओटीपी डालेंगे अब आपको एक नया नंबर जो आप जोड़ना चाहते हैं उस नंबर को दर्ज करेंगे Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है इतना करते ही आपके नए नंबर पर ओटीपी जाता है उस ओटीपी को दर्ज करके Verify OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।


अब आपको Continue to Face Authentication के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने चेहरे को स्कैन करना है स्कैन करने के बाद आपको ₹75 का भुगतान करना है भुगतान करने के बाद सफलतापूर्वक आपका मोबाइल नंबर के लिए रिक्वेस्ट दर्ज हो जाती है ।


आपके मोबाइल नंबर पर एक SRN नंबर भेज दिया जाता है जिससे आपको स्टेटस चेक करना है आप अप में ही अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं ।


आधार में मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता है

वैसे जो आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका समय दिया गया है वह 15 दिन का है लेकिन 24 घंटे के अंदर-अंदर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और अभी फिलहाल ₹75 का आपको भुगतान करना होता है लेकिन इसकी जो फीस है वह सरकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको एक बार जरूर चेक कर लेना है क्योंकि समय के साथ फीस वगैरह भी कम ज्यादा हो सकती है ।


Aadhaar Mobile Number Update Status कैसे चेक करें

सबसे पहले आपको दी गई लिंक Status Check पर क्लिक करके एग्जैक्ट जहां से आपको स्टेटस चेक करना है आधार कार्ड में जो अपने मोबाइल नंबर अपडेट किया है उसके लिए डायरेक्टली पेज ओपन हो जाएगा आपको बस SRN वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और SRN नंबर जो आपको मिला था वह नंबर डालकर कैप्चा कोड को डालकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है इतना करते ही आपके सामने आपके आधार कार्ड के अपडेट का स्टेटस देखने को मिल जाता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें (0)