समरीन इंस्टिट्यूट में आपका स्वागत है | सरकारी सेवाएं और 50+ मुफ्त ऑनलाइन टूल्स
TRENDING

PAN Card Kaise Banaye 2026 | घर बैठे नया पैन कार्ड कैसे बनाएं (Step by Step Guide)

0

हेलो दोस्तों समरीन इंस्टिट्यूट में एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत स्वागत है मैं हूं आपके साथ अहमद आज़मी और आज मैं आपको बताऊंगा कि किस तरीके से आप 2026 में नए तरीके से पैन कार्ड को बनाएंगे और कौन-कौन से दस्तावेज़ आपको देने हैं इसकी पूरी जानकारी मैं आपको इस आर्टिकल के अंदर देने वाला हूं इसलिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें ताकि आपको सही तरीके से समझ में आ सके तो चलिए शुरू करते हैं ।


Mobile Se PAN Card Kaise Banaye 2026 | घर बैठे पैन कार्ड बनाने का आसान तरीका



सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन से गूगल क्रोम ब्राउज़र को ओपन करना है आप किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर सकते हैं ब्राउज़र को ओपन करने के बाद सर्च बार में NSDL PAN Card Apply टाइप करके सर्च करना है जैसे ही आप सर्च करेंगे सबसे ऊपर ही आपको लिंक देखने को मिल जाएगी आपको बस इसी लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट को ओपन करना है या फिर आप दी की गई लिंक PAN Card Apply पर क्लिक करके डायरेक्टली वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं ।


वेबसाइट को ओपन करने के बाद Select PAN Application Type के अंदर आपको New PAN - Form No. 93 & 94 (Indian Citizen) वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और Select Applicant Category के अंदर आपको Individual ऑप्शन को सेलेक्ट करना है अब यहां पर आपको अपना नाम डालना है First Name, Middle Name और Last Name अगर आपके नाम में सिर्फ एक ही नाम है जैसे कि Rahul तो आपको Last Name में Rahul डालना ज़रूरी है यानी की First Name, Middle Name आप छोड़ सकते हैं लेकिन लास्ट नेम को आप नहीं छोड़ सकते हैं इसमें डालना ज़रूरी है जिसका पैन कार्ड आप बना रहे हैं उसकी जो भी जन्मतिथि है आधार कार्ड से देखकर सही तरीके से भरनी है उसके बाद ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को डालना है टर्म्स एंड कंडीशन वाले बॉक्स को चेकमार्क करके नीचे कैप्चा कोड को वेरीफाई करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।


Submit के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको एक टोकन नंबर स्क्रीन पर देखने को मिल जाता है आप इस टोकन नंबर को कहीं पर नोट करके सुरक्षित रख सकते हैं इसके अलावा आपकी ईमेल आईडी पर भी टोकन नंबर भेज दिया जाता है जिसका एक्सपायरी डेट 30 दिन का होता है इस टोकन नंबर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि फॉर्म भरते समय कभी भी पेज में अगर एरर आ जाए पैसे आपका कट जाए और पेज ना खुले तो उस केस में आप टोकन नंबर डालकर दोबारा से वहीं से कंटिन्यू कर सकते हैं अब आपको Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है यहां पर आपको जो 2 नंबर वाला ऑप्शन है PAN Application with supporting documents (Scan, Upload & eSign) इसी ऑप्शन को सेलेक्ट करना है यह सबसे बेस्ट ऑप्शन रहता है जिसमें आप मनचाहा फोटो और साइन को लगा सकते हैं अपने हिसाब से उसके बाद आपको फिजिकल कॉपी वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है ताकि आपका पैन कार्ड ईमेल और फिजिकल तरीके से आपके घर पर आ जाए जिसके लिए आपको 107 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के Last का 4 Digit डालना है और जिस तरीके से आपके आधार कार्ड पर आपका नाम लिखा हुआ है उसे तरीके से Name as per Aadhar वाले बॉक्स के अंदर डालना है नीचे की तरफ आकर आपको अपना जेंडर सेलेक्ट करना है उसके बाद आपको अपने पिता का First Name, Middle Name और Last Name डालना है जिस तरीके से आपने अपना नाम डाला है उसी तरीके से उसके बाद Father Name वाले ऑप्शन को सेलेक्ट रहने देना है और Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।


अब आपको Source of Income के अंदर No Income वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है उसके बाद Residence वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और आपको अपने आधार कार्ड को देखकर जिस तरीके से आपके आधार कार्ड पर एड्रेस है उसी एड्रेस को पूरा भर देना है एड्रेस को भरने के बाद आपको अपना कंट्री कोड सेलेक्ट करना है Residential Status के अंदर आपको Resident वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करके Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।


इतना करने के बाद आपको अपना एरिया कोड डालने को कहा जाता है लेकिन एरिया कोड अपने आप ऑटोमेटिक आ जाता है अगर नहीं आता है तो आप नीचे से इंडियन सिटीजन को सेलेक्ट करेंगे अपना राज्य, सिटी सेलेक्ट करने के बाद Fetch पर क्लिक करेंगे आपका एरिया कोड आ जाएगा आपको बस वहां से क्लिक करके एक बार में ऑटोफिल कर देना है उसके बाद Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है Proof of Identity के अंदर आधार कार्ड वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है इसी तरीके से Proof of Address के अंदर भी आधार कार्ड वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और Proof of date of birth वाले ऑप्शन के अंदर आप अपना जन्म प्रमाण पत्र, हाई स्कूल की सर्टिफिकेट, विवाह प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि इन सभी दस्तावेज़ में से किसी 1 को लगा सकते हैं लेकिन सबसे बेस्ट ऑप्शन है हाई स्कूल की मार्कशीट या फिर जन्म प्रमाण पत्र अब आपको डिक्लेरेशन में सेल्फ वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है जो भी आपका प्लेस है आप अपने शहर का नाम डाल सकते हैं इसके बाद जो भी आपकी डेजिग्नेशन है वह आप यहां पर बता सकते हैं जैसे Accountant या फिर Self साल सकते हैं और आपको अपना यहां पर JPEG फॉरमेट में फोटो अपलोड करना है जिसकी मैक्सिमम साइज 50 KB होनी चाहिए इसी तरीके से सिग्नेचर को भी अपलोड करना है जिसका भी फॉर्मेट JPEG होना चाहिए जिसकी मैक्सिमम साइज 50 KB होनी चाहिए फोटो और साइन को अपलोड करने के बाद नीचे आपको अपने आधार कार्ड को डाउनलोड करके उसका पासवर्ड हटाकर अपलोड करना है जो की पीडीएफ फॉर्मेट में होना चाहिए और जिसकी मैक्सिमम साइज 300 KB होनी चाहिए फोटो साइन और आधार कार्ड को अपलोड करने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।


और जैसे ही आप Submit करते हैं अब आपको नीचे की तरफ आना है और अपने आधार कार्ड के शुरू का 8 डिजिट डालना है और जो भी डिटेल्स अपने भारी है वह सभी डिटेल्स आपको देखने को मिल जाती है सभी डिटेल्स को सही तरीके से देखकर वेरीफाई कर लेना है अगर कोई चीज अभी लगती है कि आपको गलत है तो आप उसे सुधार कर सकते हैं  अब आपको 107 रुपए का भुगतान करना है उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड को वेरीफाई करना होगा जिसके लिए आपको आधार Authentication करना पड़ेग जैसे ही आपका ऑथेंटिकेशन पूरा होगा आपको स्लिप डाउनलोड कर लेना है और बहुत जल्दी आपका पैन कार्ड बनकर आ जाता है ईमेल आईडी पर इस 2026 के नए नियम के हिसाब से आप पैन कार्ड को बहुत ही आसानी से बना सकते हैं ।


अगर आपको आर्टिकल से संबंधित किसी भी तरीके की समस्या हो रही है तो कृपया आप हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं हम आपकी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे अगर आपने अभी तक हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो आपको हमारी वेबसाइट पर टेलीग्राम ग्रुप का ज्वाइन बटन देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप हमारे ग्रुप से ज्वाइन हो सकते हैं और अगर आपको इन्हीं सब टॉपिक से रिलेटेड वीडियो देखना है तो आपको हमारी वेबसाइट पर यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया!!!

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं

एक टिप्पणी भेजें (0)