हेलो दोस्तों समरीन इंस्टिट्यूट में एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत स्वागत है मैं हूं आपके साथ अहमद आज़मी और आज मैं आपको बताऊंगा कि किस तरीके से आप एक नया पैन कार्ड बनाएंगे इसकी पूरी जानकारी मैं आपको इस आर्टिकल के अंदर देने वाला हूं इसलिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें ताकि आपको सही तरीके से समझ में आ सके तो चलिए शुरू करते हैं ।
PAN Card Kaise Banta Hai | पैन कार्ड कैसे बनता है
पैन कार्ड को बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने पास आधार कार्ड रख लेना है और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए और जिसका भी आप पैन कार्ड बना रहे हैं उसका फोटो और सिग्नेचर भी रख लेना है उसके बाद ही आप एक नया पैन कार्ड बना सकते हैं ।
सबसे पहले आपको दी गई लिंक PAN Apply पर क्लिक करके वेबसाइट को ओपन करना है वेबसाइट को ओपन करने के बाद Select PAN Application Type के अंदर आपको New PAN - Indian Citizen (Form 49A) वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है Select Application Category के अंदर Individual वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है उसके बाद जिसका भी आप पैन कार्ड बना रहे हैं उसके नाम का टाइटल सेलेक्ट करेंगे और उस व्यक्ति का फर्स्ट नेम, मिडिल नेम और लास्ट नाम डालना है याद रहे लास्ट नाम डालना ज़रूरी है जैसे किसी बंदे का सिर्फ सिंगल नाम है तो वह सिर्फ सिंगल नाम लास्ट नाम के अंदर डाला जाएगा उसके बाद जन्म तिथि सेलेक्ट करनी है और ईमेल आईडी मोबाइल नंबर डालना है टर्म्स एंड कंडीशन वाले बॉक्स को चेकमार्क करके कैप्चा को वेरीफाई करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसा कि मैंने आपको फोटो में दिखाया है ।
सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी ईमेल आईडी पर एक टोकन नंबर भेजा जाता है आपको स्क्रीन पर भी देखने को मिल जाता है आप इसे नोट करके सुरक्षित कहीं पर रख सकते हैं उसके बाद Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है अब आपको How do you want to submit your PAN Application documents? ऑप्शंस के अंदर आपको दूसरा वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है यानी कि PAN Application with supporting documents (Scan, Upload and eSign) उसके बाद Choose from the options below के अंदर आपको Physical copy to your home वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है जैसा कि मैंने आपको फोटो में दिखाया है ।
अब आपको अपने आधार कार्ड के लास्ट का 4 डिजिट डालना है उसके बाद जिस तरीके से आपके आधार कार्ड पर आपका नाम लिखा हुआ है उसी तरीके से नाम को डालना है और नीचे की तरफ आना है जो भी डिटेल्स पहले से है उसे वैसे ही रहने देना है आपको अपना जेंडर सेलेक्ट करना है उसके बाद नीचे की तरफ आना है आपको अपने पिता का फर्स्ट नाम, मिडिल नाम और लास्ट नाम डालना है लास्ट नाम डालना है ज़रूरी है पिता का नाम डालने के बाद Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।
उसके बाद Source of Income ऑप्शंस के अंदर No Income वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है Address for communication ऑप्शंस के अंदर Residence वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और नीचे की तरफ आना है Country Code ऑप्शंस के अंदर आपको India (91) सेलेक्ट करना है और Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।
इतना करने के बाद आपसे एरिया कोड और बाकी चीज़ मांगी जाती है तो यह सब चीज़ आपको पता करने के लिए नीचे Indian Citizens वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है आपको अपना State और City डालना है और Fetch के ऑप्शन पर क्लिक करना है इतना करते ही आपको आपका Area Code, AO Type, Range Code, AO No. देखने को मिल जाता है आपको एरिया कोड वगैरा भरने के बाद Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।
यहां पर आपको Proof of Identity के अंदर Aadhaar Card वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है Proof of Address में भी आपको आधार कार्ड वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है Proof of Date of Birth में भी आपको आधार कार्ड वाले ऑप्शन को ही सेलेक्ट करना है डिक्लेरेशन के नीचे आपको हिमसेल्फ और हर सेल्फ वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है प्लेस में आपको अपने सिटी का नाम डालना है आपको अपनी फोटो अपलोड करनी है याद रहे मैक्सिमम फोटो की साइज 50 KB से कम होनी चाहिए उसके बाद आपको अपनी सिग्नेचर अपलोड करना है इसकी भी साइज 50 KB से कम होनी चाहिए अब आपको सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स के अंदर आधार कार्ड को अपलोड करना है प्लस के आइकॉन पर क्लिक करके याद रहे आपके आधार कार्ड में पासवर्ड नहीं लगना चाहिए आपको डाउनलोड करके पासवर्ड हटाकर आधार कार्ड को अपलोड करना है उसके बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।
सबमिट के ऑप्शन में क्लिक करते ही अब आपके आधार कार्ड के शुरू का 8 डिजिट आधार नंबर डालना है और सही तरीके से पूरी डिटेल्स को वेरीफाई करने के बाद Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है और पेमेंट मेथड को सेलेक्ट करके 107 रुपए का भुगतान कर देना है भुगतान करने के बाद कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है बॉक्स को चेकमार्क करके Authenticate वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है OTP Generation के ऑप्शन पर क्लिक करना है जो भी हमारे आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर है उस पर ओटीपी जाता है ओटीपी को डालने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है अब हमें eSign करना होगा जिसके लिए Click Continue To Proceed वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है बॉक्स को चेकमार्क करके आधार नंबर डालना है और सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करके आपके नंबर पर ओटीपी जाता है ओटीपी को डालने के बाद वेरीफाई ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है इतना करते ही अब आपको स्लिप को डाउनलोड करना है जिसके लिए डाउनलोड पीडीएफ के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे पासवर्ड आपसे मांगा जाता है तो पासवर्ड आपकी जन्म तिथि होती है आपको सिंपली अपनी जन्मतिथि डाल देना है बिना किसी सिंबल के जैसे 01012001 कुछ इस तरीके से डालना है पासवर्ड डालने के बाद आपकी पीडीएफ खुल जाती है जिसमें आपको Acknowledgement नंबर मिल जाता है जिससे आप अपने स्टेटस को देख सकते हैं इस तरीके से आप नया पैन कार्ड बना सकते हैं ।
अगर आपको आर्टिकल से संबंधित किसी भी तरीके की समस्या हो रही है तो कृपया आप हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं हम आपकी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे अगर आपने अभी तक हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो आपको हमारी वेबसाइट पर टेलीग्राम ग्रुप का ज्वाइन बटन देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप हमारे ग्रुप से ज्वाइन हो सकते हैं और अगर आपको इन्हीं सब टॉपिक से रिलेटेड वीडियो देखना है तो आपको हमारी वेबसाइट पर यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया!!!




अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं