क्या आप अपनी नौकरी छोड़ने का मन बना चुके हैं और एक प्रोफेशनल त्यागपत्र (Resignation Letter) तैयार करना चाहते हैं? अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि इस्तीफे में क्या लिखें और "इस्तीफा" या "त्यागपत्र" में से कौन सा शब्द सही है ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औपचारिक रूप से "त्यागपत्र" शब्द ही सबसे सटीक और प्रोफेशनल माना जाता है हमारा यह Online Resignation Letter Generator टूल आपको मात्र कुछ सेकंड्स में हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में एक आधिकारिक त्यागपत्र तैयार करके देता है ।
बस अपनी जानकारी भरें और एक बेहतरीन फॉर्मेटेड PDF डाउनलोड करें, जो आपके नोटिस पीरियड और करियर के अगले पड़ाव के लिए पूरी तरह तैयार है ।
Resignation Letter Maker टूल का इस्तेमाल कैसे करें?
हमारा Resignation Letter Maker टूल उपयोग करने में बेहद सरल और तेज है सबसे पहले, अपनी पसंद की भाषा (English या Hindi) चुनें और अपना लिंग (Gender) सिलेक्ट करें ताकि व्याकरण की कोई गलती न हो ।
इसके बाद, अपना पूरा नाम, पद (Designation), मैनेजर का नाम और कंपनी का नाम दर्ज करें, नौकरी छोड़ने का सही कारण (Reason) और अपना अंतिम कार्य दिवस (Last Working Day) चुनें ।
सभी जानकारी भरने के बाद 'Generate PDF' बटन पर क्लिक करें आपका प्रोफेशनल त्यागपत्र ऑटोमैटिक तरीके से फॉर्मेट होकर एक शानदार PDF के रूप में डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप सीधे ईमेल कर सकते हैं या प्रिंट निकाल कर जमा कर सकते हैं ।


अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं