हेलो दोस्तों समरीन इंस्टिट्यूट में एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत स्वागत है मैं हूं आपके साथ अहमद आज़मी और आज मैं आपको बताऊंगा कि किस तरीके से आप अपने मोबाइल फोन की मदद से घर बैठे बिना किसी सॉफ्टवेयर के Logo डिजाइन कर सकते हैं यानी कि आप अपने बिज़नेस का Logo बना सकते हैं इसकी पूरी जानकारी मैं आपको इस आर्टिकल के अंदर देने वाला हूं इसलिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें ताकि आपको सही तरीके से समझ में आ सके तो चलिए शुरू करते हैं ।
Logo Kaise Banate Hain | मोबाइल से फ्री में Logo बनाएं
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन से गूगल क्रोम ब्राउज़र को ओपेन करना है और सर्च बार में Samreen Institute टाइप करके सर्च करना है जैसे ही आप सर्च करेंगे सबसे ऊपर ही आपको Samreen Institute वेबसाइट देखने को मिल जाती है Samreen Institute की आधिकारिक वेबसाइट को ही ओपेन करना है या फिर आप दी गई लिंक पर www.samreeninstitute.com क्लिक करके भी वेबसाइट को ओपेन कर सकते हैं ।
वेबसाइट को ओपेन करने के बाद सबसे पहले आपको ऊपर की तरफ लेफ्ट साइड में 3 लाइन पर क्लिक करना है जैसा कि मैंने आपको फ़ोटो में दिखाया है ।
अब आपको Free All Tools के ऑप्शन पर क्लिक करना है इतना करते ही आप टूल्स वाले पेज पर आ जाते हैं यहां पर आपको 26 नंबर वाले ऑप्शन यानी कि Free Logo Maker Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जैसा कि मैंने आपको फोटो में दिखाया है या फिर आप दी गई लिंक पर Free Logo Maker Online क्लिक करके भी डायरेक्टली पेज को ओपेन कर सकते हैं ।
अब आपको सबसे पहले पेज को स्क्रॉलिंग करके नीचे की तरफ आना है और Brand Name के अंदर अपने बिज़नेस का नाम डालना है जैसे Samreen Institute उसके बाद आपके बिज़नेस की जो भी टैग लाइन है उसे डालना है जैसे हिंदी (भाषा में निःशुल्क शिक्षा) Logo के अंदर यही 2 चीज़ ज़रूरी होती है ।
अब आप अपने लोगो का शेप सर्किल या स्क्वायर में रख सकते हैं और लोगो का जो आइकन है उसे आप Top या Left साइड में अपने हिसाब से रख सकते हैं Border के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने बॉर्डर का कलर अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं इसी तारिक से Shape BG के ऑप्शन पर क्लिक करके आप शेप का बैकग्राउंड कलर भी बदल सकते हैं ।
Icon CLR के ऑप्शन पर क्लिक करके आप आइकन का कलर बदल सकते हैं Name CLR के ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने बिज़नेस नाम या ब्रांड नाम का कलर बदल सकते हैं 3D Depth के ऑप्शन पर क्लिक करके आप ब्रांड नाम के नीचे जो 3D कलर है उसे बदल सकते हैं Tag CLR के ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने टैग लाइन का कलर बदल सकते हैं अंत में आपको अपने बिज़नेस से रिलेटेड Icon को सेलेक्ट करना है और Save HD PNG या JPG के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने ज़रूरत मुताबिक Logo को डाउनलोड कर लेना है इस तरीके से आप मोबाइल से Logo बना सकते हैं ।
इस टूल की सबसे ख़ास बात यह है कि आप बिना किसी सॉफ्टवेयर के ऑनलाइन मोबाइल से ही घर बैठे Logo बना सकते हैं केवल अपने ब्राउज़र से ही पूरा प्रोसेस आपके ब्राउज़र में ही होता है आपका कोई भी डाटा हमारे सर्वर पर नहीं जाता है ।
अगर आपको आर्टिकल से संबंधित किसी भी तरीके की समस्या हो रही है तो कृपया आप हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं हम आपकी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे अगर आपने अभी तक हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो आपको हमारी वेबसाइट पर टेलीग्राम ग्रुप का ज्वाइन बटन देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप हमारे ग्रुप से ज्वाइन हो सकते हैं और अगर आपको इन्हीं सब टॉपिक से रिलेटेड वीडियो देखना है तो आपको हमारी वेबसाइट पर यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिखेगा जिस पर क्लिक करके आप हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते हैं आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया!!!




अगर आपको इस पोस्ट से जुडी कोई समस्या है तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं